कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के महाप्रबंधक ने डॉक्टर्स को किया सम्मानित 

कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के महाप्रबंधक ने डॉक्टर्स को किया सम्मानित 

* क्षेत्र में 'नेशलन डॉक्टर्स डे' का हुआ आयोजन 

जमुड़िया(अमन राय) ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में आज 'नेशनल डॉक्टर्स डे' का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा ने क्षेत्र में सेवारत सभी डॉक्टर्स को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का दर्ज़ा ईश्वर से भी ऊपर माना जाता है। ऐसे में आज के दिन हमारा नैतिक दायित्व है कि हम अपने डॉक्टर्स का सम्मान करें। इस मौक़े पर सभी ने डॉ॰ बी. सी. राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं, क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी डॉ॰ विश्वजीत बंद्योपाध्याय व अन्य सभी चिकत्सकों ने उपस्थित सभी को बेहतर स्वास्थ्य हेतु जागरूक किया। वहीं,इस मौक़े पर क्षेत्रीय अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ॰ सुजीत पाल के नेतृत्व में क्षेत्र में सेवारत सभी डॉक्टर्स मौजूद रहे। समारोह में क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श्री राजेश त्रिवेदी की भी विशिष्ट उपस्थिति रही।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0